कोरोना की चपेट से बॉलीवुड
चारो खाने चित्त
✍ब्रजेश सैनी
क्या खेल क्या अर्थव्यवस्था
और क्या आवाम किसी को भी नही छोड़ रहा कोरोना वायरस । चीन से पनपे इस कोविड -19 ने तो दुनिया में हाहाकार मचा रखा है मुंबई भारत
का एक मात्र शहर जो 24 घण्टे
चलता है जहाँ के लोग इतने व्यस्त होते है कि घड़ी की
सुई देखे बिना भागते है मगर अब वो मुंबई थम सी गयी है
और इस शहर को थमने के लिए मजबूर किया है कोरोना वायरस ने । क्योंकि मुंबई में बसा है मनोरंजन का साधन । मायानगरी
में आवाम और अभिनेताओं में कोरोना का डर इस कदर पैदा हुआ की इसका
असर पूरी फिल्म इंडट्रीज में साफ दिखाई दे रहा है ।
लोगों का मनोरंजन कराने वाले फिल्म
इंडस्ट्रीज को भी कोरोना तबाह करने में लग गया ।
हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड को इस कदर पस्त कर दिया है कि सिनेमा के स्टारों को भी
बेरोजगार कर दिया । कोरोना ने चलते देश के सभी राज्यो में सिनेमा हाल बन्द कर दिए
गए । जिसके कारण फिल्में भी रिलीज नही हो रही । मार्च के महीने में बॉलीवड की कई
फिल्में रिलीज हो रही थी लेकिन फिल्म निर्माताओं ने रिलीज डेट को आगे बढ़ाना ही
मुनासिब समझा ।और कई फ़िल्मों की रिलीज़ डेट तक हटा दी गई हैं.
वही दूसरी तरफ जो फिल्में रिलीज हो चुकी है उन्हें भरी नुकसान उठाना
पड़ रहा है । क्योंकि सिनेमा हाल बन्द हो गए । कई कलाकारों ने कोरोना वायरस संक्रमण
की वजह से अपने बने-बनाए प्लान बदल दिए हैं. फिल्मों को मिलने वाले पुरस्कार शो
आईफा , जी सिनेमा पुरस्कार के
आयोजन भी रद्द करने पड़े ।
फिल्म डारेक्टर से लेकर अभिनेता, अभिनेत्री
और स्टार कास्ट सब घर बैठे है । दक्षिण भारत में बसी
कॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी चारोखाने चित्त हो गई । ठुमको पर थिरकने वाले बिहार जा
सिनेमा भी कोरोना से बच नही पाया । पिछले दिनों
बॉलीवुड की एक्शन फिल्म सूर्यवंशी के डारेक्टर रोहित शेट्टी ने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया । शेट्टी ने कहा जब तक कोरोना का खतरा टल
नही जाता फिल्म रिलीज नही होगी । रणवीर सिंह की '83'
जो विश्व कप विजेता कपिल देव पर आधारित
है उसकी डेट भी आगे खिसका दी गयी । इस कड़ी में नया
नाम यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म 'संदीप और पिंकी
फरार' है. यश राज फ़िल्म्स ने एक बयान जारी कर कहा कि इस
महामारी की वजह से उन्होंने 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज़ रोकने का फ़ैसला किया है. बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग
विदेश में होनी थी अब सभी शूटिंग को कैंसल करना पड़ा । बड़े स्टारों ने शूटिंग से
दूरी बना ली ।
सलमान ख़ान ने फ़िल्म 'राधे' की शूटिंग थोड़े
दिनों के लिए टाल दी है कोरोना का खौफ इस कदर है कि पहले जहां इस फ़िल्म की शूटिंग
विदेश में हो रही थी वहीं अब इसकी शूटिंग मुंबई में ही करने का फ़ैसला किया गया
है. हाल ही रिलीज़ फ़िल्म बाग़ी-3' और 'अंग्रेज़ी मीडियम' की कमाई
पर कोरोना ने बेड़ागर्ग कर दिया । फिल्म निर्माताओं को
तो नुकसान उठा पड़ रहा है साथ ही थिएटर मालिकों को भी
भारी नुकसान हो रहा है परेशानी वाली बात यह है कि छोटे
परदों के स्टार कास्ट जो रोज काम करके अपनी रोज़ी-रोटी चला रहे हैं वहीं
मेकअप आर्टिस्ट, जूनियर आर्टिस्ट, स्पॉट बॉय, लाइटमैन और कैमरामैन परेशान नजर आ रहे है
हालीवुड ने अभिनेता भी कोरोना का शिकार हो गए
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन में
कोरोना संक्रमण पाया गया है. वाकई कोरोना वायरस ने
पूरी दुनिया में आपातकाल जैसी स्थित पैदा कर दी है । इसलिए
जब साल 2020 की शुरुआत हुई तो बॉलीवुड का जोश देखते ही बनता था. उम्मीद थी कि हिन्दी
सिनेमा को इस साल पिछली बार से भी ज्यादा कमाई होगी और नए नए और भी बड़े रिकॉर्ड
बनेंगे. लेकिन इस साल की पहली तिमाही में ही पहुँचने पर ही बॉलीवुड ग्रहण के
अंधकार में उलझ गया है. एक ऐसा ग्रहण कि उससे कब मुक्ति मिलेगी, उस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. असल
में सन 2020 के पहले दो महीने में कुल 40 फिल्में प्रदर्शित
हुईं. लेकिन उनमें से सिर्फ एक ही फिल्म अजय देवगन की 'तानाजी'
ही करीब 280 करोड़ रुपए का नेट बिजनेस करके
हिट का तमगा पहन पाई है. अन्यथा बाकी लगभग सभी फिल्में फ्लॉप हो गईं.
फिल्मों के इस ठंडे बाज़ार में बॉलीवुड इस आस में बैठा था कि मार्च 2020 में बॉक्स ऑफिस पर जरूर सफलता का डंका बजेगा. लेकिन पिछले कई दिनों से
दुनिया भर में घूमते हुए कोरोना वायरस के अब भारत में भी पाँव
पसारने से सारे समीकरण ध्वस्त हो गए हैं. कोरोना का कहर इतना खतरनाक हो जाएगा ऐसा
अंदाज़ नहीं था. चीन में जहां 2011 में कुल 9 हज़ार स्क्रीन्स थीं वहाँ अब यह संख्या 70
हज़ार स्क्रीन्स तक पहुँच गयी है. लेकिन कोरोना के कारण पिछले करीब
डेढ़ महीने से ये स्क्रीन्स बंद पड़ी हैं. इससे जहां चीन के फिल्म बाज़ार की
अर्थव्यवस्था तो धराशाई हो ही गयी वहाँ हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों के फिल्म बाज़ार
पर इससे बहुत बुरा असर पड़ा है.
कोरोना के चलते अमेरिका, इटली,
जापान, फ्रांस और कोरिया जैसे कई देशों में भी
थिएटर्स को ताले लग गए हैं. इससे विश्व सिनेमा उद्योग ही एक बेहद नाजुक मोड पर आकर
ठहर गया है. हालांकि यह सच है कि कोरोना को लेकर जो बड़े खतरे पनप रहे हैं उनके
सामने फिल्मों की शूटिंग और सिनेमाघरों को बंद करना सही कदम है. क्योंकि सिनेमा
उद्योग की टूटी कमर तो देर सवेर सही हो जाएगी. लेकिन यदि कोरोना की महामारी और भी
ज्यादा फैल गयी तो उससे तबाह हुई ज़िंदगियों की भरपाई नहीं हो सकेगी. । एक बात तो
साफ है कि कोरोना की चपेट से कोई भी नही निकल पा रहा है क्या हम आगे इसी बॉलीवुड
से कोरोना पर एक फिल्म बनते देख सकेंगे ।
✍ब्रजेश सैनी
लेखक
लेखक



0 Comments